उत्तराखंड
नैनीताल के वरिष्ठ पत्रकार राजू पांडे मिडिया फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के उत्तराखंड उपाध्यक्ष बने।
नैनीताल। नगर के वरिष्ठ पत्रकार राजू पांडे को मिडिया फेडरेशन ऑफ़ इंडिया ने उत्तराखंड का उपाध्यक्ष मनोनीत किया हैं, जिसके चलते नगर व प्रदेश भर के पत्रकारों में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी हैं।
मिडिया फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के द्वारा नगर के वरिष्ठ पत्रकार राजू पांडे को उत्तराखंड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं, जिसकी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष अरुण शर्मा ने मनोनयन पत्र जारी कर दी, प्रदेश अध्यक्ष अरुण शर्मा ने बताया की फाउंडेशन ने राजू पांडे पर विश्वास जताया हैं,उन्हें उम्मीद हैं पत्रकार राजू पांडे सदैव पत्रकार हित के लिए अपनी अहम भूमिका निभाएंगे, नगर से लेकर प्रदेश भर के पत्रकारों में राजू पांडे के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनयन पर ख़ुशी की लहर हैं।







