नैनीताल
नैनीताल की प्रतिष्ठित धार्मिक संस्था श्री राम सेवक सभा के चुनाव संपन्न, सभा के सदस्यों ने मतदान कर 15 सदस्य कार्यकारिणी चुनाव किया
नैनीताल। नगर की प्रतिष्ठित धार्मिक संस्था श्री राम सेवक सभा के 15 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न, कल सोमवार को होगा पदाधिकारियों का चयन।
श्री राम सेवक सभा भवन में आज रविवार को सुबह 11बजे से 2 बजे तक अड़तीस सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया। चार सदस्य अनुपस्थित रहे। वरिष्ठ सदस्य नवीन लाल साह नफशा का निधन हो जाने पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मतदान के बाद दोपहर 2:30 बजे से मतगणना शुरू हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रवीण कुमार साह एवं चुनाव अधिकारी भुभन बिष्ट ने मतगणना के बाद कैलाश जोशी, ललित मोहन साह, राजेंद्र बजेठा, मनोज साह, विमल चौधरी, जगदीश बवाड़ी, चंद्रप्रकाश शाह, राजेंद्र लाल शाह, देवेंद्र लाल साह, राजेंद्र सिंह बिष्ट, अशोक साह, भीम सिंह कार्की, आलोक चौधरी, बिमल कुमार साह, मनोज जोशी सहित पंद्रह प्रत्याशियों को विजयी घोषित किया गया। तीन दिन के भीतर चुने गए पंद्रह कार्यकारिणी सदस्यों में से संस्था के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, उपसचिव, कोषाध्यक्ष एवं प्रबंधक आदि पदाधिकारियों की घोषणा कार्यकरिणी की बैठक के बाद होगी। चुनाव सम्पन्न कराने में पर्यवेक्षक डा ललित तिवारी एवं पर्यवेक्षक हरीश सिंह राणा उपस्थित रहे। श्री राम सेवक सभा भवन में सुबह मतदान से पहले प्रत्याशियों के सामने मतपत्र पेटी शील की गई। 11 से 2:00 बजे तक सदस्यों ने मतदान किया। मतदान के बाद दोपहर 3:00 बजे से मतगणना शुरू हुई। यह चुनाव 3 वर्ष के लिए मान्य होंगे।







