नैनीताल
नंदा देवी महोत्सव के दौरान अब हर घर पहुंचेगा माँ का कैलेंडर व झंडा, सभा ने महिलाओं को सोंपा दायित्व
नैनीताल। सरोवर नगरी के श्री रामसेवक सभा सभागार में शुक्रवार को श्री नंदा देवी महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर अलग-अलग दो बैठकों का आयोजन किया गया। पहली बैठक में महिलायें शामिल रहीं। इस दौरान महिलाओं को आयोजन सफल बनाने के लिए कैलेंडर व झंडे दिए गए। इस दौरान बताया गया 1 सितंबर से आयोजित मां नंदा महोत्सव 7 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
दूसरी महत्पूर्ण बैठक में श्री राम सेवक सभा के सभी सदस्य शामिल हुए। अध्यक्ष मनोज शाह के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसमें श्री राम सेवक सभा के सभी सदस्य शामिल हुए और आगामी श्री नंदा देवी महोत्सव व रामलीला महोत्सव आयोजन को लेकर चर्चा की गई। सचिव जगदीश बवाडी ने बताया इस वर्ष पवित्र कदली को ज्योलिकोट से लाया जायेगा और नंदा महोत्सव को लेकर बैठक में सभी दान दाताओं का धन्यवाद किया गया। इस मौके पर बैठक में विमल चौधरी, मिथिलेश पांडे, पदम श्री अनूप साह , गिरीश जोशी, मुकुल जोड़ी, भुवन बिष्ट, भीम सिंह कार्की, विमल साह, सुनील साह, मुकेश जोशी मोंट, कमलेश ढौंडियाल, दीप गुरुरानी, राजेंद्र बजेठा, राजेंद्र लाल साह, प्रो ललित तिवारी, डॉक्टर किरन तिवारी, मोहित साह, दीपाली साह, जीवंती भट्ट, भारती साह, दीपा रौतेला, तुलसी कथायत, गीता बावड़ी, चंचला बिष्ट, रमा भट्ट, लीला बिष्ट, रेखा साह, भावना रावत, मंजू कांडपाल, सीमा साह, तारा बोरा, मधु बिष्ट, अतुल साह, अनूप साही, आंसू बोरा, आलोक साह,चंद्र प्रकाश साह, कुंदन नेगी आदि मौजूद रहे।







