राज्य
दो किशोरों की नहाने के दौरान नदी में डूबने से मौत
चंपावत जिले के बनबसा में दो किशोरों की नहाने के दौरान नदी में डूबने का मामला सामने आया है। हादसे में दोनों किशोरों को मौत हो गई। आसपास के लोगों ने उन्हें डूबते देखा तो पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। तब तक किशोरों की मौत हो चुकी थी।
आपको बता दें बनबसा के भजनपुरा निवासी 17 वर्षीय अपने दोस्त बनबसा के बैंक आफ बड़ौदा के नजदीक रहने वाले 17 वर्षीय के साथ नहाने के लिए हुडडी नदी गया था। इस दौरान नहाते समय दोनों बालक दोस्त गहरे पानीे में डूबने लगे। इस दौरान दोनों की मौत हो गई। पानी में डूबता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बाहर निकाला। 108 के माध्यम से इन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।







