नैनीताल
दिनेश गुरुरानी बने 27वीं बार संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं मंडल विकास निगम के अध्यक्ष
नैनीताल। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं मंडल विकास निगम का अधिवेशन सोमवार को पर्यटक आवास गृह सूखाताल में संपन्न हुआ।इस मौके पर अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।जिसमें महासंघ के अध्यक्ष के रूप में दिनेश गुरुरानी 27वीं बार चुने गए।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि निगम के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर द्वारा शपथ दिलाई गई।
महासंघ के अध्यक्ष के रूप में चुने गए दिनेश गुरु रानी ने कहा कि निगम में लंबे समय से संविदा में कार्य कर रहे कर्मचारियों के नियमितीकरण और निगम को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए महासंघ संघर्ष करेगा। महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में चुने गए कंचन चंदोला ने कहा कि अब नियमितीकरण की लड़ाई के लिए सभी संविदा कर्मचारियों को आगे आना होगा। कार्यकारिणी के चुनाव का संचालन महामंत्री गुमान सिंह कुमतिया ने किया। इस मौके पर पौधरोपण भी किया गया। इसके अलावा संयोजक दिनेश सागुडी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कंचन चंदोला, रमेश कपकोटी, पितांबर दुमका, गौतम कुमार, कैलाश आर्य ,गणेश चन्याल, तिरुभुवन पुनेठा, संदीप सहाय, धर्मानंद जोशी ,महेंद्र आर्य ,मंजूल सनवाल रमेश पंत , कोषाध्यक्ष तारा दत्त भट, वेद प्रकाश भट्ट ,संदीप सहाय, दीपक पांडे, महिमन कफलिया, सुरेंद्र नेगी, गिरीश भट्ट और ललित सहाय हरीश पांडे मौजूद रहे।







