उत्तराखंड
*दर्दनाक हादसा- केदारनाथ मार्ग में पत्थर गिरने से तीन यात्रियों की मौत*
उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल में रविवार को हादसा हो गया। केदारनाथ मार्ग में पहाड़ी से भारी पत्थर गिरने से तीन शिव भक्तों की मौत हो गई है। हादसे में पांच यात्री भी घायल हुए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन की ओर से राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया है।
केदारनाथ पैदल रूट पर यात्रा जारी है। बारिश के अलर्ट के बाद प्रशासन की ओर से यात्रियों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है। जिला आपदा प्रबंधनअधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि आपदा कन्ट्रोल को रविवार सुबह सूचना प्राप्त हुई कि केदारनाथ यात्रा मार्ग चीरबासा के पास पहाड़ी से मलबा व भारी पत्थर आने से कुछ यात्रियों की मलबे में दबे होने की आशंका है।
सूचना मिलते ही यात्रा मार्ग में तैनात सुरक्षा कर्मी जिसमें एनडीआरएफ, डीडीआर, प्रशासन की टीम मौके पर है राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। रेस्क्यू टीम द्वारा मलबे से तीन व्यक्तियों को निकाल लिया गया है। तीनों यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पांच यात्री भी घायल हुए हैं। घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतकों का विवरण:-
1. किशोर अरुण पराटे पता नागपुर महाराष्ट्र
2. सुनील महादेव काले, उम्र 24 पता महाराष्ट्र
3. अनुराग बिष्ट, पता तिलवाड़ा रुद्रप्रयाग







