Connect with us

उत्तराखण्ड

डीजीपी ने अनुभाग अधिकारियों, शाखा प्रभारियों एवं कर्मचारियों से भेंट कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएँ दीं

देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने पुलिस मुख्यालय के सभी अनुभाग अधिकारियों, शाखा प्रभारियों एवं कर्मचारियों से भेंट कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर डीजीपी ने विगत वर्ष के दौरान अनुभागों के बीच बेहतर समन्वय एवं कर्मियों की मेहनत के परिणामस्वरूप कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, आपदा प्रबंधन, चारधाम यात्रा सुरक्षा तथा जनसेवा से जुड़े कार्यों में उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा किए गए सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने पुलिस कर्मियों के कल्याण से संबंधित विषयों पर सुझाव भी प्राप्त किए। उन्होंने सभी से टीम भावना, अनुशासन एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए उत्तराखण्ड पुलिस परिवार के समस्त परिजनों के सुख, स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News