Connect with us

उत्तराखंड

*टिहरी झील में कूद महिला ने कर ली आत्महत्या, शिनाख्त नहीं*

Ad

उत्तराखंड में एक महिला के आत्महत्या का मामला प्रकाश मेंआया है। नई टिहरी में महिला ने डोबरा-चांठी पुल से झील में छलांग लगा दी। एसडीआरएफ ने शव को बरामद कर लिया है। मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार यह घटना रविवार करीब दो बजे की है। महिला डोबरा-चांठी पुल पर पहुंची। उस वक्त पुल पर कोई नहीं था। दूर से लोगों ने महिला को पुल पर जाते हुए और पुल के किनारे लगे लोहे के एंगल से झूलकर झील में छलांग लगाते हुए देखा।

सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक महिला झील में गिर चुकी थी। पुल से जहां पर महिला ने झील में छलांग लगाई , वही कुछ दूर आगे महिला का शव बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह गुसाईं ने बताया कि मृतक महिला की उम्र 40 वर्ष के लगभग है। उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Ad

More in उत्तराखंड

Trending News