Connect with us

उत्तराखण्ड

जवाड़ी में जन-जन की सरकार, जन जन के द्वार कार्यक्रम का आयोजन

Ad

रुद्रप्रयाग। जिला अधिकारी प्रतीक जैन के निर्देशन में उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी  की अध्यक्षता में राइंका जवाड़ी में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने 40 शिकायतें दर्ज की, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी ने कहा कि जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम का उद्देश्य शासन और जनता के बीच की दूरी को कम करना है, ताकि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों ने अपने-अपने सूचना एवं सेवा स्टॉल लगाए। इन स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, लाभकारी कार्यक्रमों एवं सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। ग्रामीणों ने योजनाओं से संबंधित जानकारी लेकर उन्हें अपनाने में रुचि भी दिखाई। इस अवसर पर विभिन्न विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों सहित स्थानीय जन प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News