उत्तराखंड
*जनता की मदद और समस्याओं के निदान को समर्पित भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे*
भवाली। भले ही अभी निकाय चुनाव की तिथि घोषित नहीं हुई है, बावजूद इसके संभावित उम्मीदवार जनता में अपनी पैठ जमाने लगे हैं। निकाय चुनाव में जनता स्थानीय स्तर पर जनसमस्याओं के प्रति समर्पित नेता को चुनना पसंद करती है, ऐसा ही लोगों में भवाली शहर के व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे भी शामिल हैं।
नरेश कोरोना काल से अब तक लगातार जरुरतमंदो की मदद कर रहे हैं। उन्होंने कोरोना काल के बाद लोगों की सेवा करना ही अपना कर्तव्य बना लिया है। हर रोज 100 से 150 लोगो को राशन उपलब्ध करा रहे हैं। कार्यालय खोलकर रामगढ़ मुक्तेश्वर भवाली व आस पास के लोगो को हर दिन मदद पहुँचा रहे हैं। उन्होंने अब जरुरतमंदो के घर के सिलेंडर भरवाने का जिम्मा भी उठा लिया है। जिससे लोग उनके इस काम की तारीफ कर रहे हैं।
पिछले एक महीने में 3 सौ से अधिक सिलेंडर बांट दिए हैं। उनके कार्यालय में आकर कोई खाली हाथ नहीं जाता। जिससे जनता उन्हें हर दिन लंबी उम्र का आशीर्वाद देकर जाती है। व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे ने कहा कि कोरोना काल से जनता की सेवा कर रहे हैं। कोई खाली पेट ना सोए इसके लिए अब उन्होंने खुद को जनता को समर्पित कर दिया है। भगवान के आशीर्वाद से हर दिन लोगो की मदद कर रहे हैं। इतना ही नहीं वह सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाते हैं। साथ ही बच्चों के पठन-पाठन में भी हमेशा सहयोग प्रदान करते हैं। इसके साथ ही वह बच्चों को समय-समय पर सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित भी करते रहते हैं।







