उत्तराखंड
गाय सनातन संस्कृति के साथ ही समस्त मानव जाति के लिए पूजनीय -पुष्कर सिंह धामी।
देहरादून। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गोवर्धन पूजा के अवसर पर सीएम आवास में गौ माता की पूजा की व प्रदेश वासियो के लिए सुख- समृद्धि एवं खुशहाली कामना की |
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गाय सनातन संस्कृति के साथ ही समस्त मानव जाति के लिए पूजनीय और आदरणीय है | भारतीय संस्कृति में गाय को सुख, सौभाग्य व समृद्धि प्रदान करने वाली तथा समस्त मनोकामनाएं को पूर्ण करने वाली माना गया है | प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं देते मुख्यमंत्री धामी ने विशेषकर प्रदेश की युवा पीढ़ी का आह्वान किया है कि वे अपनी प्रकृति-प्रेमी एवं पर्यावरण हितैषी परंपराओं व संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए आगे आएं |
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी श्रीमती गीता धामी भी मौजूद थी |







