नैनीताल
गाँधी जयंती पर नैनीताल विधायक सरिता आर्य ने चरखा चलाकर सूत काता, डांठ पर स्थिति गाँधी ज़ी की प्रतिमा पर चढ़ाये पुष्प
नैनीताल।भाजपा मंडल नैनीताल के खादी वस्त्रों को प्रोत्साहन देने की मुहिम के अंतर्गत आज, नैनीताल विधायक सरिता आर्य द्वारा पंद्रह हजार ,तो वहीं कार्यकर्ताओं द्वारा दस हजार ,कुल लगभग 25 हजार के खादी वस्त्र खरीदे गए।
सरिता आर्य सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने चरखा चलाकर सूत काता । इसके बाद
तल्लीताल महात्मा गांधी की मूर्ति पर पुष्पांजलि दी ।
कैंट स्थित चंदन सिंह अधिकारी के संस्थान पहुंच विधायक सरिता आर्य सहित, भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
उपरोक्त कार्यक्रमों के दौरान सरिता आर्य सहित मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दया पोखरिया, अरविंद पडियार, मोहन नेगी, संतोष कुमार रोहित भाटिया विकी राठोर, पंकज राठौर
दीपिका बिनवाल, कविता उपाध्याय, भावना साह आरती बिष्ट आदि उपस्थित थे।







