Connect with us
DevbhoomiLive24

इवेंट

खेल महाकुंभ 2024: भीमताल विकास खंड की खेल प्रतियोगिता 12 से 14 नवंबर तक

Ad

भीमताल: खेल महाकुंभ 2024 के अंतर्गत विकास खंड भीमताल की खेल प्रतियोगिता 12 से 14 नवंबर तक मिनी स्टेडियम भीमताल में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का आयोजन सुबह 9 बजे से होगा, जिसमें विभिन्न आयु वर्गों के बालक-बालिका प्रतिभाग करेंगे।

– 12 नवंबर: 14 वर्ष तक के बालक-बालिका
– 13 नवंबर: 17 वर्ष तक के बालक-बालिका
– 14 नवंबर: 20 वर्ष तक के बालक-बालिका

प्रतियोगिता में न्याय पंचायत से चयनित प्रतिभागी जो प्रथम स्थान पर आएंगे, वे खेल महाकुंभ में हिस्सा लेंगे। 20 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ी सीधे विकास खंड की प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

प्रतियोगिताओं में खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स शामिल हैं। प्रतिभागी ऑफलाइन भी पंजीकरण कर सकते हैं।

इसके अलावा, 10 नवंबर को डीएसए ग्राउंड में हॉकी और फुटबॉल के 14, 17 और 20 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ियों के ट्रायल होंगे। सभी प्रतिभागियों को अपने दस्तावेजों के साथ इन ट्रायल्स में भाग लेना अनिवार्य होगा।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in इवेंट