Connect with us

उत्तराखण्ड

खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत

Ad

देहरादून। थाना राजपुर क्षेत्र के अंतर्गत सहस्त्रधारा टूरिस्ट प्लेस के पास एक व्यक्ति लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया किन्तु तब तक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे है। मिली जानकारी के मुताबिक, थाना राजपुर को सूचना मिली कि आईटी पार्क क्षेत्रांतर्गत सहस्त्रधारा टूरिस्ट प्लेस के पास एक व्यक्ति लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया है। सूचना मिलने के बाद थाना राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची तो घटना की गंभीरता को देखते हुए सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट सहस्त्रधारा से एसडीआरएफ टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम के कठिन प्रयासों के बाद टीम ने खाई में गिरे व्यक्ति तक पहुंच बनाते हुए उसे बाहर निकाला। लेकिन व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। थाना राजपुर प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम ने व्यक्ति के शव को सावधानीपूर्वक खाई से बाहर निकालकर आगे की कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। मृतक की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News