उत्तराखंड
खबर का असर , पाले से जमे मागों को खोलने की कवायद शुरू।
नैनीताल।सरोवर नगरी नैनीताल में विगत दिनों हुई भारी बर्फबारी के चलते नगर के कई ने लिंक मार्ग अवरुद्ध हो गए थे, जिस कारण लोगों का चलना मुहाल हो गया था ” देवभूमि लाइव 24″ ने प्राथमिकता से इस खबर को चलाया जिसके चलते प्रशासन ने त्वरित 24 घंटे में एक्शन लेते हुए समस्त अवरुद्ध मार्ग को खोलने की कवायद शुरू कर दी है। आज सुबह से ही अनेकों जेसीबी डोज़र व कर्मचारी संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन के निर्देशानुसार आम जनता की सुविधा हेतु लिंक मार्ग को खोलने में जुटे हुए हैं। उम्मीद जताई जा रही है बहुत जल्द सभी पाले से जमे लिंक मार्ग खुल जाएंगे जिसके चलते नगर की जनता को आने जाने में दिक्कत नहीं होगी, प्रशासन की इस कवायद पर नगर की तमाम जनता ने प्रशासन का आभार भी व्यक्त किया है।







