नैनीताल
केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट के जन्मदिन पर 37भोजन माताएँ सम्मानित।
नैनीताल। केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा मंडल ने केक काटकर 37 भोजन माताओं को सम्मानित किया।
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या द्वारा किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या ने मंडल के सभी पदाधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए लोकप्रिय सांसद अजय भट्ट का जन्मदिन कि शुभकामनायें दी और अजय भट्ट के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए भोजन माताओं को उपहार देकर सम्मानित कर रहे हैं। विधायक सरिता आर्य ने कहा कि पीएम मोदी का सपना है कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक के पहुँचे और हर व्यक्ति को सम्मान मिले। उसी क्रम में सांसद अजय भट्ट के के जन्मदिन पर भोजन माताओं को सम्मानित किया जा रहा है। वही सरिता आर्य ने कहा की भोजन माताओं के मानदेय को लेकर सांसद अजय भट्ट के माध्यम से सीएम धामी से पत्राचार किया जाएगा।
इस दौरान सांसद प्रतिनिधि और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपाल रावत ने सांसद अजय भट्ट के जन्मदिन के अवसर पर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला।
इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेत्री शांति मेहरा,विमला अधिकारी,नगर मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, मंडल उपाध्यक्ष भूपेंद्र बिष्ट, जिला मंत्री हरीश भट्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद पडियार, विश्वकेतु वैध, सलमान जाफरी, रईस भाई, कैलाश रौतेला, संजय कुमार, विभोर भट्ट, विमल , डॉली वर्मा, मीनू बुधलाकोटी, पंकज राठौर, भुवन आर्य, केएल आर्य, राधा खोलिया, जगमोहन सिंह बिष्ट, विवेक वर्मा, , शिव शंकर मजूमदार, जीवंती भट्ट, मोहित रौतेला, तूसी शाह, दिनेश सिंह रावत, भानु पंत, सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें वही कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री और सभासद मोहन नेगी द्वारा किया।
भोजनमाताओं को किया सम्मानित👇
नीता, अनीता, कमला, माया देवी, सुशीला, लीला देवी, विद्या,शालिनी, नंदी देवी, लक्ष्मी देवी, देवकी देवी, रेखा पाल, निर्मला देवी, निर्मला देवी, हंशी देवी, पुष्पा, आसमा, नंदी देवी, मोहनी देवी, विभा, समुद्री देवी,शोभा देवी, हंसी देवी, दीपा, सरस्वती, शाहीन, मुन्नी,चंपा,सरिता, ममता, पुष्पा, तुलसी, राधा देवी, गंगा देवी, दीपा बिष्ट, हेमा देवी, शाहेना बेगम, सकीना, और राजेंद्र, को उपहार देकर सम्मानित किया गया।







