नैनीताल
कविता साह गंगोला भाजपा महिला मोर्चा नैनीताल की मंडल अध्यक्ष व आशु भाजयुमो के मंडल बने।
नैनीताल l महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल की सहमति पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अलका जीना ने कविता गंगोला को नैनीताल नगर का मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा नियुक्त किया गया है l उनके नगर अध्यक्ष बनने पर नगर की महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की है। वहीं युवा मोर्चा के जिलाधक्ष कार्तिक हरबोला ने आशु उपाध्याय को युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है l आशु इससे पहले भी युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष थे उन्हें इस पद पर दोबारा जिम्मेदारी दी गई है आशु के दोबारा युवा मोर्चा का नगर मंडल अध्यक्ष बनने पर युवाओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है l भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, भूपेंद्र बिष्ट सहित नगर के विभिन्न कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है l आशु ने बताया कि उन्हें जो जिम्मेदारी पार्टी ने दी है वह उस पर पूरी तरीके से खरा उतरेगे l उन्होंने बताया आगामी निकाय चुनाव में वह पार्टी प्रत्याशी को भारी मतों से जीत दिलवाएंगे तथा अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे।







