Connect with us

उत्तराखंड

*ऑपरेशन रोमियोः पुलिस ने बरामद की 35 पेटी अवैध शराब, 26 मनचले दबोचे*

हल्द्वानी में ऑपरेशन रोमियो के तहत पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 35 पेटी अवैध शराब बरामद की है। साथ ही कई मनचलों पर भी कार्रवाई की गई है।

महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशों पर “ऑपरेशन रोमियो” के तहत एक बड़ा अभियान चलाया गया। इस अभियान को पुलिस अधीक्षक (नगर) श्री प्रकाश चंद और पुलिस उपाधीक्षक (हल्द्वानी) श्री नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी, श्री राजेश कुमार के नेतृत्व में सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।

मनचलों, नशाखोरी करने वालों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई

इस अभियान के तहत हल्द्वानी पुलिस ने मनचलों, नशाखोरी करने वालों और सार्वजनिक स्थानों पर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।

35 पेटी अवैध शराब की बरामदगी दो मामलों में:

पुलिस ने अभियान के तहत कुल्यालपुरा रोड पर एक वाहन की चेकिंग के दौरान एक वैगनआर कार (UK04D-7686) से 33 पेटियों में 1533 पैकेट माल्टा देशी शराब की बरामदगी की गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

वहीं चौकी राजपुरा में सुमित पाल (पुत्र नेकपाल) को 100 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम:

उ0नि0 नरेंद्र कुमार, चौकी प्रभारी राजपुरा हे0कानि0 राजेन्द्र राणा कानि0 विजय भारद्वाज

ऑपरेशन रोमियो के तहत 26 मनचलों पर कार्रवाई:

शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक मण्डी, टीपीनगर, गौरापड़ाव, वर्कशॉप लाइन, राजपुरा, भोटिया पड़ाव और मुखानी क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर माहौल खराब करने वाले 26 व्यक्तियों के खिलाफ 81 PACT के तहत 12,250 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

पकड़े गए व्यक्तियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया, उन्हें काउंसलिंग दी गई और भविष्य में इस तरह की गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी गई। इन व्यक्तियों को उनके परिवारों के पास सौंपा गया।

SSP NAINITAL का संदेश:

यह अभियान महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने और समाज में नशाखोरी और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाया गया है। हुड़दंग मचाने, कानून व्यवस्था को बाधित करने वाले लोगों के लिए समाज में कोई जगह नहीं है। अराजकता को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

नागरिकों से अपील है कि वे अपने आस-पास हो रही असामाजिक गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दें ताकि हम मिलकर कानून व्यवस्था बनाए रख सकें और समाज को सुरक्षित बना सकें।

More in उत्तराखंड

Trending News