उत्तराखंड
उपलब्धि : हल्द्वानी की रिनीशा लोहनी ने कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया।
हल्द्वानी।ग्यारहवीं साउथ एशियन आशियारा कराटे चैंपियनशिप 2022 में रिनीशा लोहनी ने जीता स्वर्ण पदक जीतकर जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया, जिसमे परिवारजनो में ख़ुशी की लहर हैं।
जानकारी के अनुसार मिक्स मार्शल आर्ट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी व प्रशिक्षक विनोद लखेरा ने बताया कि आशियारा कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वधान से दिनांक 24 से 26 जून तक ग्यारहवीं साउथ एशियन आशियारा कराटे चैंपियनशिप चालसा न्यू जलपाईगुड़ी वेस्ट बंगाल में आयोजित की गई जिसमें नेपाल, श्रीलंका ,भूटान एवं इंडिया के 1600 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया
जिसमें जय दुर्गा मार्शल आर्ट्स एकेडमी की सीनियर खिलाड़ी रिनीशा लोहनी ने अंडर 10 वर्ग (33 – 36 kg) मे रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। रिनीशा ने इस जीत का श्रेय अपने कोच विनोद लखेरा और अपने परिवार को दिया। रिनिशा विगत 6 माह से इस प्रतियोगिता की तैयारी कर रही थी। रिनीशा के पिता नवीन लोहनी रोडवेज आर एम ऑफिस में कार्यरत है। रिनिशा के हल्द्वानी पहुंचने पर उसका भव्य स्वागत किया गया। रिनिशा आर्यमन विक्रम बिरला स्कूल मे कक्षा 6 की छात्रा है उसकी इस शानदार सफलता पर स्कूल प्रबंधन एवं विभिन्न संगठनों ने रिनीशा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।







