उत्तराखंड
*उत्तराखंड में नगर निकायों में मतदाताओं की संख्या में बड़ी बढ़ोतरी, तीन लाख से अधिक नए मतदाता जुड़े*
उत्तराखंड के नगर निकायों में पिछले छह महीने में मतदाताओं की संख्या में तीन लाख से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
मई माह में राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 27 लाख 28 हजार 907 थी, जो अब बढ़कर 30 लाख 58 हजार 299 तक पहुंच गई है। यह बढ़ोतरी परिसीमन और मतदाता सूची के अपग्रेडेशन के कारण हुई है, जिसमें विशेष तौर पर देहरादून नगर निगम में विवाद के बाद परिसीमन के आधार पर मतदाता सूची को अपडेट किया गया है।
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राहुल गोयल ने बताया कि 2018 के नगर निकाय चुनाव में प्रदेश में 25 लाख 22 हजार 656 मतदाता थे, जबकि इस बार यह आंकड़ा बढ़कर 30 लाख 58 हजार 299 हो गया है। इस बढ़ोतरी में रुद्रप्रयाग जिले के 18,130 नए मतदाता भी शामिल हैं।
अब रुद्रप्रयाग को छोड़कर राज्य के सभी 12 जिलों में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 30 लाख के पार पहुंच गई है। 11 नगर निकायों में मतदाता सूची के अपग्रेडेशन या परिसीमन के बाद वोटर लिस्ट का काम पूरा हो चुका है, जिससे आगामी निकाय चुनावों की तैयारी तेज हो गई है।
जिलावार मतदाताओं की संख्या
जिला | 2018 | मई 2024 | नवंबर 2024 |
अल्मोड़ा | 31,460 | 33,320 | 36,879 |
बागेश्वर | 19,664 | 24,742 | 25,287 |
चमोली | 50,087 | 51,289 | 53,338 |
चंपावत | 29,393 | 32,140 | 33,230 |
देहरादून | 8,04,985 | 9,32,346 | 9,92,329 |
हरिद्वार | 4,67,432 | 4,14,230 | 5,81,328 |
नैनीताल | 3,01,477 | 3,20,639 | 3,40,617 |
पौड़ी | 1,51,874 | 1,63,169 | 1,72,890 |
पिथौरागढ़ | 49,278 | 54,021 | 60,694 |
टिहरी | 63,424 | 4,298 | 82,913 |
यूएस नगर | 5,10,852 | 5,85,119 | 6,13,886 |
उत्तरकाशी | 42,730 | 43,594 | 46,778 |
रुद्रप्रयाग | 18,130 | – | – |
कुल मतदाता 25,22,656 27,28,907 30,58,299







