Connect with us

उत्तराखंड

*उत्तराखंड में ठंडी का कहर, 10 साल का तापमान रिकॉर्ड टूटा*

उत्तराखंड में मौसम ने अपना रुख बदला और बिना बरसात के ठंड ने प्रदेशवासियों को हलाकान कर दिया। बृहस्पतिवार को तापमान पिछले 10 सालों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए अब तक का सबसे कम दर्ज किया गया। राज्य में अगले चार दिन तक बारिश के कोई आसार नहीं हैं, और मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई जा रही है।

केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 25 नवंबर तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा, केवल हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में कोहरे की संभावना है। राजधानी देहरादून में बृहस्पतिवार को दिन का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से दो डिग्री अधिक था, लेकिन यह 10 सालों में सबसे कम तापमान था। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा।

 

मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि कोहरे की वजह से मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट आई है। हालांकि, दिन में चटक धूप खिलने से ठंड का असर कुछ कम रहा। मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार के लिए हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

Ad

More in उत्तराखंड