Connect with us

उत्तराखंड

*उत्तराखंड- पत्नी की हत्या के बाद पति ने खुद भी किया जान देने का प्रयास, इलाके में दहशत*

उत्तराखंड में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले के कपकोट थाना क्षेत्रांतर्गत गैरखेत गांव में किराये के मकान में रह रहे नेपाली मजदूर ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने खुद का भी गला काटने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल भर्ती कराया है। जबकि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

जानकारी के अनुसार नेपाली मूल के सगुने कामी (35) पुत्र अमरेक कामी मूल निवासी जिला मोहू, नेपाल क्षेत्र में मजूदरी का काम करता है। वह अपनी पत्नी शारदा (32) और तीन बच्चों के साथ गैरखेत में किराये पर रहता है।

बृहस्पतिवार की शाम  वह शराब के नशे में घर पहुंचा और रात एक बजे करीब उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बीच उसने नशे में पत्नी पर धारदार हथियार से वार कर दिया। इस हमले में उसकी मौत हो गई। पत्नी को मरा देख उसने अपना भी गला काटने का असफल प्रयास किया। ग्राम प्रधान दरवान सिंह ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना के बाद एसओ कैलाश बिष्ट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव कब्जे में लिया। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। एसओ बिष्ट ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पति के शराब के नशे में होने के कारण दोनों में कहासुनी हुई और इस घटना में महिला की मौत हो गई। एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More in उत्तराखंड

Trending News