Connect with us

उत्तराखंड

*उत्तराखंड क्रांति दल के संरक्षक बी. डी. रतूड़ी के निधन पर जताया शोक*

नैनीताल। उत्तराखंड क्रांति दल के संरक्षक मंडल के वर्तमान सदस्य बी. डी. रतूड़ी के आकस्मिक निधन की खबर सुनते ही यू.के. डी. नैनीताल इकाई के सदस्यों ने पार्टी कार्यालय में पूर्व पालिकाध्यक्ष श्यामनारायण की अध्यक्षता में एक शोक सभा आयोजित की। इस सभा में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष और नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ. नारायन सिंह जंतवाल ने स्व. रतूड़ी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए अपना कार्य निष्ठा और जिम्मेदारीपूर्वक किया। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने उनके साथ बिताए क्षणों को याद किया।

सभा में सभी सदस्यों ने मौन रखकर मृतक आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार जनों को इस दुख भरी घड़ी में परमपिता परमेश्वर से सबलता देने की कामना की।

सभा में सज्जन साह, विजय साह, पान सिंह सिजवाली, अम्बा दत्त बवाड़ी आदि उपस्थित थे।

More in उत्तराखंड

Trending News