Connect with us

उत्तराखंड

इंटर स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुरू, 20 स्कूल ले रहे हिस्सा

नैनीताल। डीएस नैनीताल द्वारा आयोजित इंटर स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा जिला सहसंयोजक आशीष बजाज ने किया।

इस प्रतियोगिता में जिले के 20 स्कूल भाग ले रहे हैं, जिनमें प्रमुख वुडब्रिज, भीमताल सैनिक स्कूल, घोड़ाखाल, डीबी टो भवाली, दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी, एमपी इंटर कॉलेज रामनगर, पार्वती प्रेमा जगती, सरस्वती विहार, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय, गुरु तेग बहादुर हल्द्वानी, बिरला विद्या मंदिर नैनीताल, सेंट जोसेफ नैनीताल और एसबीएम हल्द्वानी शामिल हैं।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच वुडब्रिज पब्लिक स्कूल और दिल्ली पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें वुडब्रिज ने दिल्ली पब्लिक स्कूल को 58-16 के अंतर से हराया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिला सहसंयोजक आशीष बजाज ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन होते रहने चाहिए ताकि खिलाड़ियों की प्रतिभा निखर सके।

उन्होंने डीएसए को हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी तरफ से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे। उद्घाटन समारोह में डीएसए के उपसचिव भुवन बिष्ट, संतोष शाह और शैलेश भी उपस्थित थे।

More in उत्तराखंड

Trending News