नैनीताल
आर्ट ऑफ लिविंग नैनीताल के हैप्पीनेस वूमेन कलेटीव समूह द्वारा पाइंस छात्रावास क़े विद्यार्थियों को बिस्तर वितरित किये। समूह द्वारा सामाजिक कार्यों में बड़चढ़कर भागीदारी की जाती है।
नैनीताल। नगर की आर्ट ऑफ लिविंग नैनीताल के हैप्पीनेस वूमेन कलेटीव समूह द्वारा रविवार को वर्ष के सबसे पहले कार्यक्रम के रूप में नैनीताल भवाली रोड में पाइन्स में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान छात्रावास के छात्रों के लिए बीस जोड़े बिस्तर (जिसमे गद्दे,कंबल और तकिए)का वितरण किया गया जिसमें टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष नीरज जोशी का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में समूह के सभी सदस्यों रेशमा टंडन ,सुनीता वर्मा,ज्योति सिंह,प्रेमा गोसाईं,पूजा मल्होत्रा,सोनी अरोरा,सिम्मी अरोड़ा कविता जोशी,शिखा शाह , मंजू नेगी,बीना शर्मा, रमा तिवारी, पूजा शाही,कविता गंगोला, श्वेता अरोरा,किरन टंडन,कामना कंबोज ,संगीता शाह, संगीता टंडन , सोमा शाह,मंजू बिष्ट ,मंजू सनवाल ,मधु बिष्ट,विमला एवम संध्या जी का योगदान रहा।







