Connect with us

उत्तराखण्ड

आप्रेशन प्रहार के अन्तर्गत एसटीएफ ने छापेमारी कर बरामद किये 101 एलपीजी सिलेंडर ’

देहरादून,। राज्य एसटीएफ द्वारा रूड़की में गैस सिलेंडरो की जमाखोरी का भण्डाफोड़ करते हुए 101 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए गए। बरामद सभी सिलेण्डरो को विधिक कार्यवाही के उपरान्त खाद्य पूर्ति विभाग के सुपुर्द किया गया। एलपीजी सिलेंडरों के अवैध भण्डारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा दिये गये निर्देशो के क्रम में चलाये जा रहे आप्रेशन प्रहार अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस.टी.एफ. अजय सिंह द्वारा सभी एसटीएफ टीमो को पेशेवर अपराधियों/असमाजिक तत्वो तथा घरेलू गैस सिलेण्डरों के अवैध भण्डारण आदि के सम्बन्ध में इनपुट विकसित कर कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे। जिसके अनुक्रम मे राज्य एस.टी.एफ. द्वारा साउथ सिविल लाइंस क्षेत्र में छापेमारी करते हुए अवैध रूप से इक्टठे किये गये 101 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद किया गया। बरामद सिलेंडरों में अधिकांश सिलेंडर ‘इंद्रा गैस’ नामक कंपनी के हैं। मौके पर खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम को भी बुलाया गया, जो मामले की जांच में जुटी हुई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की वर्तमान में चल रही गैस की कमी के कारण जमाखोरो द्वारा अवैध रूप से गैस सिलण्डरो के एकत्रित कर होटल/ढाबा व्यवसायियों को चोरी छुपकर उच्च दामों पर बेचकर कालाबजारी किये जाने सम्बन्धी इनपुट प्राप्त हुए थे, जिस पर राज्य एसटीएफ की टीम द्वारा मौक पर जाकर रूड़की क्षेत्रान्तर्गत स्थान साउथ सिविल लाईन पर छापेमारी कर एक ही स्थान से 101 अवैध भण्डारित किये गये गैस सिलेण्डरों को बरामद किया गया। उक्त गैस सिलण्डरो को साउथ सिविल लाईन निवासी जयवीर पुत्र करण सिंह द्वारा अवैध रूप से भण्डारण किया गया था, जो घर पर मौजूद नहीं मिला। एसटीएफ. टीम द्वारा स्थानीय पुलिस व सम्बन्धित विभाग के साथ मिलकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News