उत्तराखंड
आनंद बिष्ट क़ो लगातर दूसरी बार नैनीताल मंडल अध्यक्ष की कमान सौंपी, जानिए और किसको कहाँ की मिली जिम्मेदारी 👇,
नैनीताल।भारतीय जनता पार्टी के नैनीताल जनपद के मंडल अध्यक्षों की घोषणा हो गई है। पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने बुधवार देर रात्रि प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की सहमति के पश्चात् नैनीताल जिले के 22 मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा की है। जिसमें आनंद सिंह बिष्ट पर भरोसा जताते
हुए दोबरा नैनीताल मंडल की कमान सोंपी हैं, जिससे देर रात से ही बिष्ट क़ो लगातार दूसरी बार मंडल अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्त्ताओ ने बधाई दी। बधाई देने वालो के क्रम में विधायक सरिता आर्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी, हरीश राणा, विक्की राठौर, आयुष भंडारी के साथ अनेको अनेको लोग शामिल हैं।







