नैनीताल
आज रविवार को ‘सैणियों दुकान” महिला हाट बाजार नगर पालिका मैदान भवाली में 11 बजे से लगेगा, सभी नगर वासियो से अनुरोध है की महिलाओ के उत्साहवर्धन हेतु अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे – संजय वर्मा पालिकाध्यक्ष
भवाली।आज 20 नवम्बर 2022 रविवार को सैणियों की दुकान,महिला हाट नगर पालिका मैदान में लगेगा। महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने व लोकल फार वोकल को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद भवाली व जिला प्रशासन के प्रयास निरंतर जारी है। पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने सभी जनता जनार्दन से अनुरोध किया है कि रविवार को सुबह 11 बजे से सायं 5 बजे तक नगर पालिका मैदान में लगने वाले सैणियों के बाजार में पहुंच कर माताओं बहनों के उत्साह वर्धन के लिए अवश्य पहुंचे।







