नैनीताल
आक्रोश: कार्यवाही से पहले जागरूकता अभियान चलाये पालिका-पुनीत टंडन, अध्यक्ष, माँ नयना देवी व्यापार मंडल
नैनीताल। नगर पालिका द्वारा नैनीताल में चलाए जा रहे सिंगल यूज प्लास्टिक अभियान को लेकर व्यापार मंडल ने विरोध जताया है। व्यापारियों का कहना है कि पालिका को कोई भी कार्रवाई करने से पहले सूचित करना चाहिए। इस संबंध में सोमवार को तल्लीताल व्यापार मंडल और मां नैना देवी व्यापार मंडल की संयुक्त बैठक का आयोजन नगर पालिका सभागार में किया गया। इस दौरान व्यापारियों ने नगर पालिका को चेतावनी दी, व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन ने कहा की पालिका द्वारा की जाने वाली कार्यवाही से पहले जागरूकता अभियान चलाया जाए। जिसके बाद ही प्लास्टिक मामले पर कार्यवाही की जाए। अगर पालिका द्वारा बिना जागरूकता अभियान के प्लास्टिक मामले पर कार्यवाही की गई तो व्यापारी आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान मां नयना देवी व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन, अमनदीप सिंह, तहसीलदार नवाजिश खलीक, अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा अन्य लोग मौजूद रहे।◊







