उत्तराखंड
*आंदोलन के तहत निगम कर्मियों ने वृहद स्तर पर रोपे पौधे*
नैनीताल। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा आज अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन नवें दिन भी जारी रहा।
महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा निगम कर्मचारियों ने हरेला सप्ताह के तहत प्रातः सूखाताल परिसर में विभिन्न प्रजाति के सैकड़ो पौधों का रोपण किया। साथ ही समूचे कुमाऊं मंडल में निगम कर्मचारियों ने बृहद स्तर पर पौधारोपण किया।
उन्होंने कहा कि निगम कर्मचारी अपनी मांगों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी कार्य कर रहे हैं। यह कार्य निरंतर जारी रहेगा ।आज के कार्यक्रम में महासंघ के महामंत्री कंचन चंदोला, पीतांबर दुमका, गौतम कुमार, रमेश कपकोटी कैलाश आर्य गणेश चन्याल महेश कुमार महेश चंद्र सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।







