Connect with us

उत्तराखंड

*आंदोलनरत निगम कर्मचारियों ने पौधारोपण के साथ की हरेला सप्ताह की शुरुआत*

नैनीताल। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आज आठवें दिन भी जारी रहा।

महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि  प्रातः निगम के प्रबंध निदेशक डॉक्टर संदीप तिवारी एवं कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत द्वारा पौधारोपण के साथ हरेला सप्ताह की शुरुआत की गई। गुरुरानी ने कहा कि निगम के कर्मचारीअब हरित प्रदेश की परिकल्पना को साकार करते हुए प्रत्येक दिन हरेला पर्व तक बृहद स्तर पर पौधारोपण करेंगे। आज निगम कर्मचारियों ने सुखाताल परिसर में सैकड़ो पौधे लगाए।

गुरुरानी ने कहा कि अब कुमाऊँ मंडल विकास निगम व गढ़वाल मंडल विकास निगम के सभी आवास गृह व इकाइयों के परिसर पर निगम कर्मचारी पौधारोपण कर सरकार का ध्यान उनकी मांगों के प्रति आकर्षित करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका संगठन राज्य का एक ऐसा संगठन है  जो हमेशा राज्य राजहित व कर्मचारी हित की भावना के तहत अपनी मांगों को मनाने के लिए पर्यावरण संरक्षण के तहत विगत कई वर्षों से पौधारोपण करता रहा है। आज पौधारोपण कार्यक्रम में महासंघ के महामंत्री कंचन चंदोला, पीतांबर दुमका, रमेश कपकोटी गौतम कुमार गणेश चन्याल  कैलाश आर्य महेश चंद्र महेश कुमार वेद प्रकाश बलवंत सिंह पदम सिंह हर सिंह दयाल सिंह शेर सिंह सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।

More in उत्तराखंड

Trending News