Connect with us

उत्तराखण्ड

अल्मोड़ो के भिकियासैंण में पिकअप में दो युवकों की लाशें मिली, मचा हडकंप

अल्मोड़ा। जनपद के भिकियासैंण क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप वाहन में दो शव मिलने की सूचना सामने आई। पिकअप वाहन उत्तर प्रदेश (बिजनौर) में पंजीकृत बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने वाहन के भीतर संदिग्ध हालत में पड़े लोगों को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही भिकियासैंण पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू की। एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा के अनुसार, भिकियासैंण से करीब 5 किलोमीटर दूर जैनल क्षेत्र में पिकअप (यूपी20सीटी0048) दिन से खड़ी थी, जबकि ग्रामीणों के अनुसार वाहन एक दिन पहले रात करीब 3 बजे से वहीं खड़ा था। सोमवार शाम करीब6ः30 बजे जब ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो दोनों युवक बेहोशी की हालत में मिले।
पुलिस ने तत्काल108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को सीएचसी भिकियासैंण पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जांच के दौरान पिकअप के केबिन से दो कट्टे गेहूं भी बरामद हुए हैं।
तलाशी के दौरान पुलिस को दोनों मृतकों की जेब से करीब 52 हजार रुपये नकद मिले हैं। इसके अलावा एक पहचान पत्र भी मिला है, जिसमें नाम अलाउद्दीन पुत्र जमालउद्दीन, निवासी थाना ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद दर्ज है। मृतकों की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पिकअप वाहन बिजनौर (यूपी) के किसी व्यक्ति के नाम पंजीकृत बताया गया है।
फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों और वाहन को कब्जे में लेकर सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी और तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News