Connect with us

देश

अब द्रोपदी मुर्मू होंगी देश की प्रथम महिला आदिवासी राष्ट्रपति , पीएम मोदी ने दी निवास पर जाकर बधाई

दिल्ली।देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोटों की गिनती अंतिम दौर में है। एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय हो गई है और उन्हेंं बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। तीसरे राउंड की गिनती में ही उनकी जीत तय हो गई। इसी के साथ यशवंत सिन्हा ने उन्हें जीत की बधाई दी। उधर, पीएम नरेंद्र मोदी  व बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मुर्मू से मिलने उनके आवास पहुंचे और उन्हेंं बधाई दी।

नैनीताल में जश्न

नैनीताल। भारत के सबसे बड़े गौरवशाली राष्ट्रपति (महामहिम) पद पर द्रौपदी मुर्मू की ऐतिहासिक जीत पर, गुरुवार को भाजपा मंडल द्वारा मल्लीताल स्थित राम सेवक सभा प्रांगण में आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया गया। यहां कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश व उत्साह से जीत का जश्न मनाया।
इस मौके पर महिलाओं को सम्मान,व प्रोत्साहित करने वाली भाजपा की नीतियों से प्रेरित व प्रभावित हो नैनीताल नगर पालिका की अवकाश प्राप्त देवकी कुंवर व एक अन्य , हंसी

ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की गई।
इस मौके पर विधायक सरिता आर्या मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट विमला अधिकारी, जीवंती भट्ट, दीपिका बिनवाल, राधा खोलिया, पल्लवी तुसी अनित साह, डॉली वर्मा, नीतू जोशी तुलसी कठायत, देवकी कुंवर हंसी मनोज जोशी भूपेंद्र बिष्ट, जगमोहन बिष्ट, मोहित आर्य लाल सिंह, नवीन जोशी कन्नू, उमेश गढ़िया हरीश राणा अरुण कुमार राजीव शाह, रोहित भाटिया,अतुल पाल रचित तिवारी विकास जोशी पंकज
साह विश्वकेतु फैजल साह आदि उपस्थित थे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in देश

Trending News