Uncategorized
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अपना 40 वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम,उत्साह व उमंग के साथ मनाएगी* *खष्टी बिष्ट
भवाली।उत्तराखंड कांग्रेस की वरिष्ठ पीएससी सदस्य एवं जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस नैनीताल, खष्टी बिष्ट ने बताया कि 15 सितंबर 2024 अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अपना 40 वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम और उत्साह उमंग के साथ मनाएगी। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष समानिता अलका लांबा जी के आह्वान पर 15 सितंबर को देश भर में सदस्यता अभियान के तहत लाखों महिलाओं को कांग्रेस के साथ जोड़ने का काम किया जाएगा।
उत्तराखंड प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष सम्मानिता ज्योति रौतेला के नेतृत्व में रविवार 15 सितंबर को पूरे प्रदेश में महिला कांग्रेस 40 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाएंगी।
बिष्ट ने बताया की 15 सितंबर को महिला कांग्रेस 40 वां स्थापना दिवस भवाली शहर में कांग्रेस कार्यालय में दोपहर 12:00 महिला कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया जाएगा साथ ही साथ कई नए महिला सदस्यों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई जाएगी। कांग्रेस के सदस्यता अभियान पुरी तरह से ऑनलाइन होगा। और उन्हें महिला कांग्रेस की सदस्यता दिलाई जाएगी।
श्रीमती बिष्ट ने कहा महिला कांग्रेस समाज में दोयम स्थान रखने वाली महिलाओं को अग्रिम पंक्ति में लाने का और सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ,महिलाओं को कांग्रेस के सदस्यता अभियान से जोड़ा जा रहा है।
खष्टी बिष्ट।
वरिष्ठ पीसीसी सदस्य उत्तराखंड।
महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष नैनीताल।







